शाहरुख-अक्षय के बाद Arjun Kapoor ने PM-CM केयर्स फंड में दिया दान
Coronavirus जैसी खतरनाक बीमारी की लड़ाई की जंग में बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज मदद के लिए अपने हाथ आगे बढ़ा चुके हैं। ताजा जानकारी की माने तो बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर भी इस मुहिम का हिस्सा बन गए हैं। हाल ही में उन्होंने कोरोना से पीड़ित लोगों की मदद करते हुए पीएम और सीएम केयर्स फंड में दान दिया है। अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात का जानकारी दी है हालांकि इस पोस्ट को शेयर करते हुए अर्जुन ने दान में दी गई धनराशि का खुलासा नहीं किया किया है। PM and Cm Cares fund के अलावा भी उन्होंने अन्य ट्रस्टों और चैरिटी जैसे गिवइंडिया द विशिंग फैक्ट्री और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज में भी दान दिया है।

अर्जुन कपूर ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है कि भारत इस समय एक संकट के दौर से गुजर रहा है और जिम्मेदार नागरिकों के रूप में हमें अपने साथी भाइयों और बहनों की जरूरत के लिए अपना काम करने की जरूरत है। मैं पूरी कोशिश कर रहा हूं कि विनम्रतापूर्वक योगदान देकर अधिक से अधिक लोगों की मदद कर सकूं। अर्जुन कपूर ने इस पोस्ट में आगे लिखा है कि हम कोविड-19 से तभी लड़ सकते हैं जब हम एकजुट रहें। मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि आप आगे आएं और अपनी क्षमता के मुताबिक सर्वश्रेष्ठ समर्थन करें।
अर्जुन कपूर से पहले अक्षय कुमार, माधुरी दीक्षित, अनुष्का शर्मा, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, सलमान खान, अजय देवगन, विक्की कौशल, कार्तिक आर्यन, वरुण धवन, शाहरुख खान और कटरीना कैफ समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपनी-अपनी सहूलियत से पीएम और सीएम केयर्स फंड में दान दे चुके हैं। फिलहाल विभिन्न देशों की सरकारें कोरोनोवायरस के खिलाफ कड़ी लड़ाई लड़ रही हैं। भारत में कोरोना से पीड़ितों की संख्या 4 हजार के पार पहुंच चुकी है और 109 लोग इस वायरस से मर चुके हैं।
No comments