Asim Riaz और Himanshi Khurana का रिश्ता क्या टूटने की कगार पर है? बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट ने दिया इशारा
बिग बॉस 13 की सबसे क्यूट और मोस्ट रोमांटिक जोड़ी असीम रियाज और हिमांशी खुराना के बीच लगता है कि कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पंजाब की ऐश्वर्या राय उर्फ हिमांशी खुराना के लेटेस्ट ट्वीट ने तो कुछ ऐसा ही इशारा दिया है। इसके बाद से ही फैंस हैरान हो गए हैं क्या दोनों के बीच कुछ दिक्कत चल रही है। हिमांशी खुराना के इस लेटेस्ट ट्वीट ने फैंस के होश उड़ा दिए हैं। इसके बाद से ही फैंस कयास लगाने लगे हैं कि क्या दोनों के बीच ब्रेकअप होने वाला है। हिमांशी खुराना और असीम रियाज की जोड़ी को फैंस ने भी काफी पसंद किया है। दोनों की जोड़ी टीवी की दुनिया की फेवरेट जोड़ियों में शुमार भी हो चुकी है। हालांकि दोनों को लेकर काफी कॉन्ट्रोवर्सीज भी उठती रही है।

खबरों की मानें तो हिमांशी और असीम रियाज का रिश्ता एक्टर के घरवालों को पसंद नहीं था। लेकिन बाद में रिपोर्ट्स आईं कि अब सबकुछ ठीक है। बल्कि बिग बॉस 13 के बाद हिमांशी खुराना की फोटोज भी सामने आईं जिनमें वो असीम रियाज के परिवार वालों के साथ थी। ऐसे में लगने लगा कि सबकुछ ठीक हो गया है। लेकिन अब हिमांशी खुराना ने देर रात ट्विटर पर कमेंट करते हुए लिखा हमें कोई भी साथ नहीं देखना चाहता है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने ब्रोकन हार्ट का एक इमोजी भी लगा दिया। जिसके बाद से ही कयास लग रहे हैं कि शायद दोनों की लव लाइफ में किसी का इंटरफेयरेंस हो रहा है। ये ट्वीट आप नीचे देख सकते है।
Nobody wana see us together.....💔— Himanshi khurana (@realhimanshi) April 6, 2020
हिमांशी खुराना के इस ट्वीट के बाद लोग कुछ इस तरह के कमेंट्स कर रह हैं। जिनसे लग रहा है कि फैंस को भी हिमांशी और असीम की जोड़ी टूटने का डर सता रहा है।
Nobody wana see us together.....💔— Himanshi khurana (@realhimanshi) April 6, 2020
Nobody wana see us together.....💔— Himanshi khurana (@realhimanshi) April 6, 2020
Nobody wana see us together.....💔— Himanshi khurana (@realhimanshi) April 6, 2020
Nobody wana see us together.....💔— Himanshi khurana (@realhimanshi) April 6, 2020
Nobody wana see us together.....💔— Himanshi khurana (@realhimanshi) April 6, 2020
कर चुके हैं साथ काम
बिग बॉस 13 से बाहर आने के बाद ही असीम रियाज और हिमांशी खुराना की लव स्टोरी को लेकर फैंस में काफी क्रेज था। जिसे भुनाने के लिए दोनों को साथ लेकर एक म्यूजिक वीडियो भी लॉन्च किया गया। इस म्यूजिक वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री काफी शानदार लगी थी और ये वीडियो हिट भी साबित हुआ था।
इसके अलावा दोनों ने हाल ही में एक मैगजीन कवर के लिए भी फोटोशूट किया था। जिसकी भी काफी तारीफें हो रही थी। ऐसे में हिमांशी और असीम रियाज की इस जोड़ी के टूटने के डर से फैंस भी परेशान हो रहे है।
No comments