चिरंजीवी के साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए काजल अग्रवालने लौटा दिया इस फिल्म का चेक?, पढ़ें रिपोर्ट
साउथ स्टार Kajal Aggarwal अक्सर ही सुर्खियों में छाई रहती है। हाल ही में रिपोर्ट सामने आई हैं कि अदाकारा ने साउथ सुपरस्टार Cheeranjeevi के साथ काम करने के लिए अपनी साइन की हुई एक फिल्म में काम करने से मना कर दिया है। ये खबर सुनकर काजल अग्रवाल के फैंस हैरान हो जाएंगे कि आखिर अदाकारा ने ऐसा क्यों किया। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अदाकारा चिरंजीवी के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने का मौका नहीं गंवाना चाहती थी और इसीलिए उन्होंने उदयनिधी स्टालिन की फिल्म को ठुकरा दिया है। चौंकाने वाली बात ये है कि अदाकारा इस फिल्म को पहले ही साइन कर चुकी थी। लेकिन अदाकारा ने बाद में न सिर्फ इस फिल्म में काम करन से मना कर दिया बल्कि फिल्म के साइनिंग अमाउंट का चेक भी लौटा दिया है।

कहा जा रहा है कि ऐसा अदाकारा ने चिरंजीवी स्टारर फिल्म ‘आचार्य’ में काम करने के लिए किया है। इस फिल्म को कोर्ता सिवा डायरेक्ट करने वाले हैं। अदाकारा के उठाए गए इस कदम से सभी हैरान है। काजल अग्रवाल साउथ फिल्मों में बड़ा नाम कमा चुकी है। वो बीती दफा फिल्म ‘कोमाली’ में दिखाई दी थी जोकि ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म को प्रदीप रंगानाथन ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में उनके साथ जयेम रवि लीड रोल में थे।
अदाकारा के हाथ इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स हैं। वो कमल हासन स्टारर फिल्म इंडियन 2 में भी दिखने वाली है। जबकि इसके अलावा वो तमिल फिल्म ‘पेरिस पेरिस’ में भी काम कर रही है। इसके अलावा अदाकारा बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम के साथ फिल्म मुंबई सागा में भी दिखाई देंगी।
लिएंडर पेस को कर रही हैं डेट
हालांकि ये खबर कंफर्म नहीं है। लेकिन रिपोर्ट्स हैं कि एक्ट्रेस इन दिनों टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस को डेट कर रही है। इतना ही नहीं, खबरें ये भी हैं कि दोनों आगे चलकर शादी के बारे में भी विचार कर सकते है। फिलहाल दोनों एक दूसरे को जानने के लिए वक्त ले रहे हैं। खैर, इस बारे में जो भी अपडेट होगा हम आपको जरुर बताएंगे। तब तक आप पढ़ते रहिए बॉलीवुड लाइफ हिंदी।
No comments