Kanika Kapoor बच्चों से मिलने को हैं बेकरार, कहा- मैं जल्द से जल्द...
कोरोना वायरस से जूझ रही बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की 6th रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसकी जानकारी बीते दिन ही सामने आई है। लेकिन डॉक्टर्स अभी एतिहयातन उन्हें कुछ और दिन अस्पताल में ही रखने वाले है। डॉक्टर्स का कहना है कि वो कनिका कपूर की दूसरी रिपोर्ट के इंतजार हैं। अगर उनकी दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आती है तो ही ‘बेबी डॉल’ सिंगर को अस्पताल से छुट्टी मिल सकेगी। इसीलिए अदाकारा अभी भी अस्पताल में है और डॉक्टर्स की निगरानी में है। लेकिन इस बीच कनिका कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि वो इस वक्त अपने बच्चों को बेहद मिस कर रही हैं और जल्दी ही बाहर आकर अपने बच्चों से मिलने की राह देख रही है।
कनिका कपूर ने इस बारे में इंडिया टुडे से बातचीत में ये बात कही। पोर्ट्ल से बात करते हुए बॉलीवुड सिंगर ने बताया है कि वो इस वक्त अपने बच्चों को और परिवार को बहुत मिस कर रही है। घर पर गूंजने वाली आवाजें उन्हें याद आ रही है। बता दें कि कनिका कपूर तीन बच्चों की मां है। उनके एक बेटा और दो बेटियां हैं। इसके अलावा उनके घर में उनके मम्मी पापा भी है।
कनिका कपूर ने एनआरआई बिजनेसमेन से शादी की थी। लेकिन 15 साल की शादी के बाद साल 2012 में आखिरकार दोनों ने तलाक ले लिया था। इसके बाद अदाकारा ने अपना म्यूजिक करियर पर ध्यान दिया और उन्होंने बेबी डॉल और चिट्टियां कलाइयां जैसे कई हिट गानों में अपनी आवाज दी है।
पहली कोरोना वायरस बॉलीवुड पेशेंट हैं कनिका कपूर
कनिका कपूर बॉलीवुड की पहली कोरोना वायरस पेशेंट है। सिंगर के कोरोना वायरस की जानकारी सामने आते ही सोशल मीडिया में हंगामा मच गया था। सिंगर लंदन में थी जब इस गंभीर बीमारी की चपेट में आई। लेकिन सिंगर ने भारत लौटने के बाद खुद को क्वारंटीन में नहीं रखा था जिसके चलते उनकी काफी आलोचना हुई थी।

No comments