Rangoli Chandel का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने के बाद बढ़ी की मुश्किलें, पुलिस ने दर्ज किया मामला
कॉन्ट्रोवर्शियल ट्वीट्स को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस Kangana Ranaut की बहन Rangoli Chandel हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में रंगोली का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हुआ है। इसके बाद अदाकारा कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल एक और मुसीबत में घिर गई है। रंगोली चंदेल के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। ये शिकायत रंगोली चंदेल के एक सांप्रदायिक ट्वीट के जरिए खास धर्म के लोगों पर निशाना साधने के खिलाफ की गई है। इस बारे में वकील अली कासिफ खान ने मुंबई के एक पुलिस थाने में ये शिकायत दर्ज कराई है।
स्पॉटब्वॉयई की एक रिपोर्ट की मानें तो वकील ने अंबोली पुलिस थाने में रंगोली चंदेल के खिलाफ कॉन्ट्रोवर्शियल ट्वीट के बाद मामला दर्ज कराया है। उन्होंने एक विशिष्ट समुदाय के खिलाफ सोशल मीडिया पर विवादित बयान दिया था। ये मामला शुक्रवार को दर्ज हुआ है।
बता दें कि Rangoli Chandel ने यूपी के मुरादाबाद में डॉक्टरों की टीम पर हुए हमले के बाद कॉन्ट्रोवर्शियल ट्वीट किया था। इस ट्वीट के बाद रंगोली की खूब आलोचना हुई थी। रंगोली चंदेल के इस ट्वीट पर काफी बवाल हुआ था। कंगना रनौत की बहन के इस ट्वीट को नियमों के खिलाफ पाया गया। हालांकि इसके बावजूद रंगोली चंदेल के तीखे तेवर कम नहीं हुए और उन्होंने ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने के बाद एक बयान जारी कर कहा, 'ट्विटर एक अमेरिकन प्लेटफॉर्म है। वो भारत के खिलाफ रहता है।' नोट करने वाली बात ये है कि अकाउंट सस्पेंड करने से पहले ट्विटर ने उन्हें आपत्तिजनक पोस्ट न डालने को लेकर चेतावनी दी थी। लेकिन इसके बावजूद रंगोली चंदेल लगातार ट्वीट्स के जरिए कॉन्ट्रोवर्शियल बयान देती दिखी थी।
रंगोली चंदेल के ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने के बाद कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर की थी। ज्वैलरी डिजाइनर और बॉलीवुड एक्टर-डायरेक्टर संजय खान की बेटी Farah Khan Ali ने इस पर अपना रिएक्शन दिया था। उन्होंने लिखा, ‘धन्यवाद ट्विटर और ट्विटर इंडिया, उन्होंने एक खास समुदाय पर अपना निशाना साधा था। इसके साथ उन्होंने खुद की तुलना नाजियों से की।
रंगोली चंदेल अपने तेज-तर्रार ट्वीट्स के जरिए सोशल मीडिया पर अक्सर निशाना बनाती रहती थी। वो कई बॉलीवुड सेलेब्स के खिलाफ भी सोशल मीडिया एकाउंट पर जमकर लिखती थी। उन्होंने ऋतिक रोशन से लेकर दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, तापसी पन्नू जैसे बॉलीवुड सेलेब्स पर अपने बोलों से हमला किया था।

Thank you @Twitter @TwitterIndia @jack for suspending this account. I reported this because she targeted a specific community and called for them to be shot along with liberal media and compared herself to the Nazis. 🙏🙏🙏 . pic.twitter.com/lJ3u6btyOm— Farah Khan (@FarahKhanAli) April 16, 2020

No comments