Rishi Kapoor के अंतिम दर्शन के लिए मुंबई जाएंगी बेटी Riddhima Sahani, सामने आई ये जानकारी
बॉलीवुड स्टार Rishi Kapoor की अचानक मृत्यु से पूरा देश सन्न रह गया है। ऐसे में उनके चाहने वालों के गहरा सदमा पहुंचा है। लेकिन इस बीच खबर सामने आ रही है कि ऋषि कपूर की बेटी Riddhima Sahani अपने पिता के अंतिम दर्शन के लिए मुंबई जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिद्दिमा साहनी को दिल्ली पुलिस ने मुंबई जाने के लिए मूवमेंट पास जारी कर दिया है। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा साउथ ईस्ट दिल्ली के फ्रेंड्स कॉलोनी ईस्ट में रहती हैं। वो इस खबर को सुनकर बुरी तरह से टूट गई थी। जिसके बाद परिवार ने दिल्ली पुलिस के पास अर्जी लगाई है। अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो साउथ ईस्ट डीसीपी के हवाले से जानकारी दी गई है कि उन्हें मुंबई जाने के लिए मूवमेंट पास दे दिया गया है।

हालांकि इससे पहले रिपोर्ट्स थी कि वो मुंबई नहीं पहुंच पाएंगी। बता दें कि दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा इस वक्त अपने दिल्ली स्थित घर पर है। तो वहीं, कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन की हालत है। सभी तरह की राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट्स बंद है। यहां तक की यात्रा के सभी साधनों पर लॉकडाउन के चलते ब्रेक लगा हुआ है। ऐसे में उनके जाने पर संशय की खबरें सामने आ रही थी।
बेटी से थी बेहद प्यारी बॉन्डिंग
ऋषि कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर के बेहद करीब थे। वो अपनी बेटी के साथ अक्सर स्पॉट होते थे और दोनों की बॉन्डिंग देखते ही बनती थी। इतना ही नहीं, कहा जाता था कि ऋषि कपूर अपने बेटे रणबीर कपूर से ज्यादा बेटी रिद्धिमा के साथ ज्यादा क्लोज थे। ऐसे में देखना है कि रिद्धिमा साहनी कपूर कब तक मुंबई पहुंच पाती हैं।
कैंसर पीड़ित थे ऋषि कपूर
साल 2018 में ही ऋषि कपूर के कैंसर पीड़ित होने की जानकारी वाली खबर सामने आई थी। इसके बाद वो न्यूयॉर्क में अपने इलाज के लिए गए थे। दुखद है कि जिस वक्त वो न्यूयॉर्क पहुंचे ही थे उनकी मां कृष्णा राज कपूर का मुंबई में निधन हो गया था। लेकिन कैंसर पीड़ित होने के चलते वो देश नहीं लौट पाए थे। इसी वजह से वो अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए थे। हालांकि बीते साल ही एक्टर कैंसर की जंग जीतकर देश लौटे थे। लेकिन अब उनका निधन हो गया है।
No comments