Shah Rukh Khan और Priyanka Chopra COVID-19 को हराने के लिए एकजुट हुए, हॉलीवुड सितारों से मिलाया हाथ
पूरी दुनिया इस समय Coronavirus जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रही है। वैज्ञानिक इस बीमारी के इलाज की पुख्ता दवाई नहीं खोज पाई है। जिसके चलते पूरी दुनिया इस खतरनाक बीमारी का सामना करने के लिए एकजुट हो रहे हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड स्टार्स भी बढ़-चढ़कर मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इसीलिए 7 अलग अलग जगहों पर डोनेशन देने के बावजूद Shah Rukh Khan अब लाइव इवेंट के जरिए भी फंड इकट्ठा करने की मुहिम में शामिल हो रहे है। इस काम में किंग खान के साथ, बॉलीवुड से ग्लोबल स्टार बन चुकी Priyanka Chopra भी शामिल होने वाली है। कोरोना वायरस के चलते एक लंबे समय के बाद ये दोनों सितारे एक ही मंच पर नजर आएंगे।

इसके लिए वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) एक लाइव इवेंट होस्ट करने जा रहा है जिसके जरिए फंड जमा किया जाएगा। इस लाइव इवेंट में शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के अलावा कई हॉलीवुड स्टार्स भी नजर आने वाले हैं। सामने आ रही लेटेस्ट जानकारी की मानें तो इस लाइव इवेंट में David Beckham, Lady Gaga, Elton John जैसे सितारे परफॉर्म करने जा रहे हैं। इसके अलावा Stephen Colbert, Jimmy Fallon और Jimmy Kimmel जैसे कलाकार इस लाइव इवेंट को होस्ट करेंगे।
वहीं हॉलीवुड के सितारों की भीड़ में शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की तरफ से अपना योगदान देने के लिए आने वाले हैं। इस लाइव इवेंट के जरिए इकट्ठा किए गए फंस का इस्तेमाल दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज के लिए किया जाएगा। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने इस इवेंट को ONE WORLD: TOGETHER AT HOME का नाम दिया है। इस लाइव इवेंट की स्ट्रीमिंग 18 अप्रैल को होगी। कुछ समय पहले ही इसका ऐलान भी किया गया है।
देखें पोस्ट-
.@LadyGaga, @Eltonofficial, @Lizzo, and more are standing in solidarity with us and the @WHO to support global response efforts to the coronavirus. Join us on April 18 for One World: #TogetherAtHome and take action now 👉https://t.co/QMSMOngS2h pic.twitter.com/dpPYhmIEF1— Global Citizen (@GlblCtzn) April 6, 2020
शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा का यह कदम वाकई सराहनीय है। इससे पहले भी ये दोनों सितारे अपने फैंस को कोरोना वायरस के बारे में जानकारियां दे चुके हैं। कुछ समय पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की मदद से अपने फैंस के साथ एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो कोरोना वायरस के बारे में बात करती दिखीं थी। इसके साथ ही खुद शाहरुख खान भी वीडियो के जरिए फैंस को इस गंभीर बीमारी के बारे में सचेत कर चुके है। बहरहाल, आप शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा को लंबे समय बाद साथ देखने के लिए कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट करके जरुर बताएं।
No comments