SRKDonates: 7 Organizations में 111 करोड़ रुपए दान करते ही फैंस के दिलों पर छाए किंग खान
बॉलीवुड के 'बादशाह' के नाम से मशहूर अभिनेता शाहरुख खान ने बीती रात ही इस बात का ऐलान कर दिया है कि वो कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही जंग में लोगों की मदद करने जा रहे हैं। उन्होंने 111 करोड़ रुपए की मदद देने का ऐलान किया है। इस बारे में बात करते हुए शाहरुख खान ने ट्विटर पर लिखा, इस समय सब लोग एक दूसरे की मदद कर रहे हैं। जबकिए हम सब एक दूसरे के लिए अंजान हैं। उसके बाद भी हम सब एक दूसरे को इस बात का एहसास करा रहे हैं कि हम लोग अकेले नहीं हैं। भारत हमारा परिवार है और हमें एक दूसरे की मदद करके इस परिवार को बचाना है।
इस ट्वीट के साथ ही शाहरुख खान ने 6 राज्यों में मदद का विस्तृत प्लान भी शेयर किया है। इसके अलावा किंग खान पीएम केयर्स और सीएम केयर्स रिलीफ फंड में भी दान करने जा रहे हैं। शाहरुख की ग्रुप कंपनियों ने बीती शाम एक स्टेटमेंट जारी करके इस बारे में जानकारी दी है और हर कंपनी को एक खास काम सौंपा गया है।
रेड चिलीज एंटरटेनमेंट महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करेगी। वहीं शाहरुख की क्रिकेट टीम और उनका एनजीओ पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र सरकार को 50 हजार पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट देने जा रही है। इसके अलावा किंग खान का एनजीओ मीर फाउंडेशन एक महीने तक मुंबई के 5500 परिवारों के लिए खाने का इंतजाम करेगा।
इसके अलावा अस्पतालों में भी खाने की व्यवस्था की जाएगी। शाहरुख खान के इतने लंबे चौंड़े प्लान को देखकर हर कोई हैरान है। तभी तो सोशल मीडिया पर इस समय सभी शाहरुख खान की तारीफ कर रहे हैं। शाहरुख खान का ये ऐलान उस समय सामने आया है जब लोग लगातार सोशल मीडिया पर उनको निशाना बना रहे थे। ऐसा लग रहा है कि इस लंबी चौड़ी प्लानिंग की वजह से ही शाहरुख खान को इतनी देरी हो रही थी।
एक फैन ने लिखा हैए शाहरुख खान आप उन लोगों में से हैं जो दिखावा करने की जगह लोगों के दिलों पर राज करना पसंद करते हैं। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है, किंग खान आपकी प्लॉनिंग तो बड़ी ही जबरदस्त है। आप देश के लिए बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।
लोगों के कमेंट्स से साफ है कि उनको किंग खान का ये अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। तभी तो वो लगातार शाहरुख खान की तारीफ करने में लगे हुए हैं।

No comments