Covid-19 के बीच कमजोर बच्चों की मदद के लिए आईं आगे बॉलीवुड एक्ट्रेस Priyanka Chopra
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) लॉकडाउन के बीच लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस और सामाजिक कार्यों के लिए जुड़ी हुईं हैं। अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए देसी गर्ल एक के बाद एक कई पोस्ट साझा कर रही हैं। आपको बता दें, अदाकारा इस समय अपने परिवार के साथ लॉस एंजेलिस में हैं और लॉकडाउन के सभी नियमों का पालन करती नजर आ रही है। इसी बीच प्रियंका ने सोशल मीडिया के जरिए बड़ा ऐलान किया है। जी हां, अभिनेत्री ने एक बार फिर से कोरोना वायरस (Coronavirus) के खिलाफ जारी जंग में मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। ट्वीट कर प्रियंका चोपड़ा ने बताया, ‘दुनिया भर में कोरोना वायरस का प्रभाव दिल तोड़ने वाला है। ये कमजोर बच्चे अब खाने, स्वास्थ्य सिस्टम, हिंसा और शिक्षा से वंचित हो रहे है। हमें उनकी रक्षा करने की जरूरत है...।

प्रियंका चोपड़ा ने इस ट्वीट के बाद एक लिंक पोस्ट किया है। इसके साथ उन्होंने ने लिखा, ‘मैं यूनिसेफ और ग्रेटा थनबर्ग के साथ हूं... मेरे साथ आप भी दान करें... ।
It’s heartbreaking to see the effect of Covid-19 on vulnerable children across the world. They now have to cope with food shortages, strained healthcare systems, violence & lost education. We need to protect them.. the onus is on us.— PRIYANKA (@priyankachopra) April 30, 2020
(1/2)
वैसे ये पहली बार नहीं है जब बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इस तरह से लोगों की मदद के लिए सामने आई है। हाल ही में उन्होंने हेल्थकेयर वर्कर्स को 20,000 फुटवियर्स भेजे थे। इतना ही नहीं, विदेश में रहने के बावजूद अदाकारा ने पीएम केयर फंड में भी अपनी ओर से योगदान किया था। इसके अलावा, उन्होंने डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स, यूनिसेफ, फीड अमेरिका, गूंज, गिव इंडिया और कई संस्थाओं को आर्थिक मदद की।
आपको बता दें, दुनियाभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा हैं। लॉकडाउन (Lockdown) होने के बावजूद संक्रमितों का आंकड़ा कम होने के बजाय और बढ़ रहा है। इस समय अमेरिका इस वायरल से ज्यादा प्रभावित है। अमेरिका में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 61 हजार पार हो गई है। ताजा अपडेट्स के मुताबिक, 10 लाख 64 हजार से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।
No comments