Rajinikanth और Kamal Haasan Rishi Kapoor की मौत पर टूट गए, ट्वीट कर जताया दुख
दिग्गज फिल्म अभिनेता Rishi Kapoor की अचानक हुई मृत्यु से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ रही है। इरफान खान के इंतकाल के ठीक एक दिन बाद ही ऋषि कपूर के निधन की खबर ने पूरे देश को सन्न कर दिया है। वो 67 साल के थे। ऋषि कपूर के बीती रात सांस में दिक्कत के चलते मुंबई के एचएन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस बारे में उनके भाई रणधीर कपूर ने जानकारी दी थी। लेकिन अब उनके जाने की खबर सामने आ चुकी है। इसके बाद से ही फैंस और फिल्मी सितारों के शोक संदेश सामने आने लगे है।

साउथ सुपरस्टार्स रजनीकांत और कमल हासन ने भी एक्टर की मृत्यु पर दुख जताया है। सुपरस्टार रजनीकांत ने अपने ट्वीट के जरिए लिखा है, ‘मेरा दिल टूट गया है, आपकी आत्मा को शांति मिले, मेरे दोस्त ऋषि कपूर।’ तो वहीं एक्टर कमल हासन ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘मैं विश्वास नहीं कर सकता। चिंटूजी हमेशा अपनी मुस्कुराहट के साथ तैयार रहते थे। हम एक दूसरे से बहुत प्यार और सम्मान करते थे। हम आपको हमेशा याद करेंगे मेरे दोस्त, मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।’ रजनीकांत और कमल हालन के ये ट्वीट्स आप नीचे देख सकते हैं।
Heartbroken ... Rest In Peace ... my dearest friend #RishiKapoor— Rajinikanth (@rajinikanth) April 30, 2020
Cant believe it. Chintu ji @chintskap. (Mr.Rishi Kapoor) was always ready with a smile. We had mutual love and respect. Will miss my friend. My heartfelt condolence to the family.— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) April 30, 2020
अमिताभ बच्चन ने दी थी जानकारी
इससे पहले ऋषि कपूर के अचानक निधन की जानकारी सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने दी थी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, ‘वो चले गए... ऋषि कपूर... चले गए... उनका निधन हो गया है... मैं बिखर गया हूं।’
अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, उनके चाहने वाले फैंस भी इस वक्त बेहद दुखी हैं और अपनी भावनाएं सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। जिन्हें जानकारी नहीं हैं उन्हें बता दें कि ऋषि कपूर बीते दो साल से कैंसर से पीड़ित थे। उनका इलाज अमेरिका के न्यूयॉर्क में किया गया था। यहां से वो लंबे वक्त तक चले इलाज के बाद ठीक होकर मुंबई लौटे थे। लेकिन अब वो जिंदगी की जंग हार चुके है।
No comments