तो क्या Shahid Kapoor को डेट कर चुकी हैं Bani J?
माया नगरी का हाल कुछ ऐसा ही है। यहां कब क्या हो जाए, किसका किससे ब्रेकअप और कब पैचअप हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। सामने आ रही लेटेस्ट रिपोर्ट भी कुछ ऐसी ही चौंकाने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुकी बानी जे (Bani J) कभी शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) को डेट कर चुकी है। सामने आ रही इन रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड स्टार मीरा राजपूत से शादी से पहले बानी जे के साथ रिलेशनशिप में थे। हालांकि ये दोनों ही स्टार्स इन खबरों को बकवास बताते हैं। लेकिन रिपोर्ट्स हैं कि सालों पहले इन दोनों स्टार्स को साथ में एन्जॉय करते और वक्त बिताते देखा गया था।

ये बात उस वक्त की है जब शाहिद कपूर का नाम मीडिया में प्रियंका चोपड़ा के साथ जोड़ा जा रहा था। उन दिनों शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा के कथित ब्रेकअप के बाद बानी जे की एंट्री बॉलीवुड स्टार की लाइफ में हुई थी। जिससे काफी लोगों की निगाहें इन दोनों स्टार्स पर टिकने लगी थी। लेकिन जैसे ही मीडिया में इनका नाम सामने आया शाहिद कपूर ने इन रिपोर्ट्स का खंडन कर दिया था। ये दोनों ही एक दूसरे को सिर्फ एक अच्छा दोस्त बताते थे। हालांकि इसके बाद जल्दी ही दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए थे।
इतना ही नहीं, कहा जाता है कि इन खबरों से शाहिद कपूर काफी नाराज थे और उन्होंने बानी जे के दोस्तों को ऐसी खबरें फैलाने के लिए जिम्मेदार बता दिया था। बता दें कि बानी जे इन दिनों अपनी वेब सीरिज फोर मोर शॉट्स प्लीज (Four More Shots Please 2) के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं। इस वेब शो में बानी जे लीड रोल प्ले कर रही है। जबकि उनके साथ सयानी गुप्ता, कीर्ति कुल्हाड़ी और मानवी गागरु भी अहम रोल में है। ये वेब सीरीज 17 अप्रैल से एमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है। जिसे काफी लोगों ने पसंद भी किया है।
तो वहीं, कबीर सिंह स्टार शाहिद कपूर लॉकडाउन के चलते घर में ही वक्त बिता रहे हैं और अपनी पत्नी मीरा राजपूत और बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।
No comments