Sonam Kapoor को Anand Ahuja से मिला खास गिफ्ट मैरिज एनिवर्सरी पर
कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण कम होने के बजाय और फैल रहा हैं। इस जानलेवा वायरस का संक्रमण रोकने के लिए भारत सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन (Lockdown) लगाया हुआ है। इस कारण आम से लेकर खास लोग घर में कैद हो गए हैं। इसी बीच सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अपने पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) के साथ वक्त बिताती नजर आ रही हैं। आज सोनम कपूर और आनंद आहूजा की मैरिज एनिवर्सरी है और इस मौके पर पति आनंद ने उन्हें खास तोहफा दिया है। इस बात की जानकारी सोनम कपूर ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी है।

आनंद आहूजा (Anand Ahuja) अपनी खूबसूरत पत्नी को एक गेम डिवाइस दिया है। इसमें सोनम कपूर के सारे पसंदीदा गेम्स है। ये तोहफा मिलने से सोनम कपूर काफी खुश हैं। इंस्टा स्टोरी पर इस गेम डिवाइस की एक तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे पति आनंद आहूजा मुझे क्या पसंद है और क्या पसंद नहीं है वो अच्छे से जानते हैं...’

सोनम कपूर और आनंद आहूजाकी शादी
सोनम और आनंद की शादी साल 2018 की चर्चित शादी थी। 8 मई को सिख रीति-रिवाज से इनकी शादी धूमधाम से हुई। शादी के बाद परिवार और बॉलीवुड सितारों को एक शानदार रिसेप्शन पार्टी थी। इस दौरान काफी बॉलीवुड सेलेब्स शामिल होते दिखाई दिए थे।
वर्क फ्रंट की बात करें तो, आखिरी बार सोनम कपूर (Sonam Kapoor) फिल्म ‘द जोया फैक्टर में’ दिखाई दी थी। फिल्म में सोनम कपूर जोया के किरदार में दिखी थीं। इस फिल्म में उनके अपोजिट दुलकर सलमान नजर आए थे। ये फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी, जिस कारण बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई नहीं कर पाई।
No comments