करोड़ों रूपयों के मालिक थे सुशांत सिंह राजपूत, महंगी चीजों के थे शौकिन
1. महंगी और नायाब चीजों के मलिक थे सुशांत सिंह राजपूत
Bollywood News: सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को बेहद चौंकाना वाला कदम उठाते हुए अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। एक्टर ने घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत सिंह राजपूत ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया ये अभी तक राज है। लेकिन उनकी मौत के बाद उनके डिप्रेशन और फिल्म इंडस्ट्री के नेपोटिज्म को इसकी बड़ी वजह बताया जा रहा है। हालांकि एक्टर एक बेहद खुशमिजाज इंसान थे और उनके पास करोड़ों रुपयों की महंगी चीजें थी। सुशांत सिंह राजपूत की इन शौक पर एक नजर डालेंगे तो आप भी हैरान हो जाने वाले है। देखिए लिस्ट-

2. फ्लाइट सिम्युलेटर
सुशांत सिंह राजपूत के सपनों की काफी लंबी लिस्ट थी। इस लिस्ट में उनका एक फ्लाइंग लाइसेंस हासिल करना भी था जिसके लिए उन्होंने बोइंग 737 फिक्सड बेस फ्लाइट सिम्युलेटर भी खरीदा था। उन्होंने खुलासा किया था कि ये उनकी 150 विश लिस्ट में से एक है। इसकी कीमत करीब 4 मिलियन ड़ॉलर बताई जाती है।

3. चांद पर है जमीन
सुशांत सिंह राजपूत पहले भारतीय थे जिन्होंने चांद पर जमीन खरीदी थी। इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी थी।

4. एडवांस टेलीस्कोप से देखते थे चांद पर अपनी जमीन
चांद पर अपनी जमीन को एक्टर एक बेहद एडवांस टेलीस्कोप 14LX00 के जरिए देखते थे। इसकी जानकारी वो अक्सर अपने सोशल मीडिया एकाउंट से फैंस को देते थे।

5. मुंबई में था करोड़ों रुपये का घर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2015 में पाली हिल इलाके में एक आलीशान पेंट हाउस खरीदा था। इसकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपये बताई जाती है।
6. महंगी गाड़ियों के थे शौकिन
सुशांत सिंह राजपूत को महंगी कारों का बेहद शौक था। उनके कार कलेक्शन में Maserati Quattroporte और लैंड रेंज रोवर और निसान जीटीआर जैसी महंगी गाड़ियां शामिल थी।

7. पास में थी शानदार बाइक
इतना ही नहीं, एक्टर को महंगी बाइक्स का भी बेहद शौक था। उनके पास बीएमडब्ल्यू के 1300 आर मोटरसाइकिल भी थी जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये थी।

8. महंगी घड़ियों का था शौक
इतना ही नहीं, एक्टर को महंगी घड़ियों का भी बेहद जबरदस्त शौक था। उनके पास रोलैक्स समेत कई ब्रांड्स की महंगी घड़ियां थी।

No comments