सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार से लौटने के बाद विवेक ओबेरॉय ने सुनाई दर्द भरी दास्तान, कहा 'उनके पिता...'
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ चुकी है। कुछ घंटे पहले ही कंगना रनौत, एली गोनी, निखिल द्विवेदी और रित्विक धनजानी समेत कई स्टार्स सामने आकर फेक ड्रामे के लिए लोगों को खरी खोटी सुनाई है।

बात की जाए कंगना रनौत की तो एक्ट्रेस ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत का जिम्मेदार बॉलीवुड को ही बताया है। ऐसे लोगों की लिस्ट लम्बी होती जा रही है जोकि सुशांत की मौत के लिए बॉलीवुड मेकर्स पर सवाल उठा रहे हैं। अब इस लिस्ट में विवेक ओबेरॉय का भी नाम जुड़ चुका है। विवेक ओबेरॉय बीते सोमवार को ही Sushant Singh Rajput की अंतिम यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे।
वहां से लौटने के बाद विवेक ओबेरॉय ने सोशल मीडिया पर एक लम्बा-चौड़ा पोस्ट करके बॉलीवुड के भयावह सच के बारे में खुलासा किया है। विवेक ओबेरॉय ने इस पोस्ट में लिखा है कि, 'आज सुशांत के अंतिम संस्कार में शामिल होते हुए काफी दुख हुआ। मैं दुआ कर रहा हूं कि काश ऐसा होता कि मैं उसके साथ अपना अनुभव शेयर कर पाता और उसके दर्द को कम करने में उसकी मदद कर पाता। इस दर्द का मेरा अपना सफर रहा है। ये बहुत दुख भरा और अकेलापन हो सकता है। लेकिन मौत कभी भी उन सवालों का जवाब नहीं हो सकती है। आत्महत्या करना कोई भी हल नहीं है।'
विवेक ओबेरॉय ने इस पोस्ट में आगे लिखा है कि, 'काश कि वह अपने परिवार...अपने दोस्तों और फैंस के बारे में सोचना बंद कर देता जो आज इस बड़े नुकसान को महसूस कर रहे हैं। उसने एहसास किया होता कि लोग उसकी कितनी परवाह करते हैं। आज जब मैंने उसके पिता को उसकी चिता पर मुखाग्नि देते हुए देखा, तो उनकी आंखों में जो दर्द था वो बर्दाश्त से बाहर था। जब मैने उसकी बहन को रोते हुए देखा और वापस आने के लिए कहते हुए सुना तो मैं बता नहीं सकता हूं कि मुझे कैसा महसूस हुआ है।'
विवेक ओबेरॉय द्वारा किया गया पोस्ट...
6 महीने से डिप्रेशन में थे सुशांत
पुलिस द्वारा की गई जांच पड़ताल से पता चला है कि सुशांत सिंह राजपूत बीते 6 महीने से डिप्रेशन में थे। सुशांत सिंह राजपूत के बांद्रा फ्लैट से मिले दवाई के कागजातों से इस बात का खुलासा हुआ है। सुशांत सिंह राजपूत के करीबी दोस्त रहे महेश शेट्टी ने बताया है कि सुशांत ने हाल ही में कॉल करके उन्हें बताया था कि उन्होंने अपनी दवाइयां लेना बंद कर दिया है क्योंकि अब उन्हें पहले से बेहतर महसूस हो रहा है।
No comments