बेटे सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर सुन पिता को लगा सदमा
‘काई पो छे’ फिल्म से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी है। पिछले 6 महीने से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। वो 34 साल के थे। उनकी निधन की खबर मीडिया में आने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है।

अक्षय कुमार, अजय देवगन, रितेश देशमुख, आमिर अली, गौरव चोपड़ा जैसे कलाकारों ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर शोक जाहिर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर सुशांत सिंह राजपूत मो नम आंखों से याद किया और श्रद्धांजलि दी।
सुशांत सिंह राजपूत के परिवार वाले भी बेटे के अचानक जाने से शोक में डूबे नजर आए। मालूम हो कि अभिनेता का पूरा परिवार पटना में रहता है। सुशांत मुंबई स्थित अपने घर में अकेले रहते थे। बेटे सुशांत की आत्महत्या की खबर सुन परिवार को सदमा लगा है। सोशल मीडिया के जरिए सुशांत सिंह राजपूत के परिवार की कुछ तस्वीरें सामने आई है। जिसमें अभिनेता के पिता मिस्टर के. के सिंह बोल पाने की हालत में नहीं थे। आजतक से बात करते हुए सुशांत सिंह राजपूत के दोस्तों ने बताया ‘अपने जीवन में सुशांत की पहचान जिन्दादिल इंसान के तौर पर होती थी। उनका खुशमिजाज स्वभाव सबको पसंद आता था।‘

वर्क फ्रंट की बात करें तो, सुशांत सिंह राजपूत की पहली बॉलीवुड फिल्म ‘काई पो छे’ बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद अभिनेता एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, केदारनाथ, राबता और ड्राइव जैसी फिल्मों में अहम किरदार में दिखाई दिए। इस समय सुशांत सिंह राजपूत की गिनती बॉलीवुड के टॉप स्टार में होती थी। अभिनेता का ग्राफ लगातार ऊंचाई छू रहा था कई फिल्म विश्लेषकों का मानना था कि सुशांत सिंह राजपूत अपने अभिनय और फिल्मों से बॉलीवुड के टॉप एक्टर को कड़ी टक्कर देने का दमखम रखते है।
No comments