सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु की खबर सुनकर हैरान रह गईं एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे
बॉलीवुड कलाकार सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु की खबर से पूरा मनोरंजन जगत हिल गया है। सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कलाकार ने अपनी जान किन वजहों के चलते ली, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पायी है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक्टर पिछले कुछ महीनों से डिप्रेशन के शिकार थे और इसी के चलते उन्होंने फांसी लगाकर अपनी जान ले ली।

कलाकार सुशांत सिंह राजपूत को टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' से दर्शकों के बीच पहचान मिली थी। इस शो में उनके साथ अंकिता लोखंडे मुख्य कलाकार के तौर पर नजर आई थीं। बताया जाता है कि सुशांत और अंकिता ने काफी लम्बे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था और कुछ कारणों के चलते इनका ब्रेकअप हो गया। अकिंता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत के ब्रेकअप की खबर से टीवी इंडस्ट्री भी हैरान रह गई थी क्योंकि ये दोनों शादी करने वाले थे। इनके ब्रेकअप की वजह आजतक किसी को नहीं पता है लेकिन यह सभी जानते हैं कि ब्रेकअप के बाद इनके रास्ते अलग-अलग हो गए थे।
कुछ देर पहले जब एक मीडिया हाउस ने अंकिता लोखंडे से सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु पर रिएक्शन लेने के लिए सम्पर्क किया तो वो कुछ कह ही नहीं पायीं। रिपोर्ट के मुताबिक अंकिता लोखंडे खबर सुनकर हैरान रह गईं और उनके मुंह से केवल एक ही शब्द निकला, 'क्या...।' इसके बाद उन्होंने तुंरत ही फोन काट दिया। अदाकारा अंकिता लोखंडे के इस रिएक्शन से आप समझ सकते हैं कि उन्हें सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु से कितना गहरा सदमा लगा है।
अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत स्टारर 'पवित्र रिश्ता' निर्माता एकता कपूर ने बनाया था। उन्होंने भी एक्टर की मृत्यु पर शोक जताया है और कहा है कि उन्हें भरोसा नहीं हो रहा कि सुशांत अब इस दुनिया में नहीं रहे।
No comments