सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु की खबर सुनकर हिल गए शाहरुख खान,
बॉलीवुड कलाकार सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु की खबर से पूरी इंडस्ट्री हिल गई है। सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु की खबर जिस-जिस कलाकार को मिल रही है, वो यकीन नहीं कर पा रहा है कि अब वो सुशांत से दोबारा कभी नहीं मिल सकेगा। बॉलीवुड के 'किंग' शाहरुख खान ने भी कुछ देर पहले ही एक ट्वीट के माध्यम से एक्टर की मौत पर दुख जताया है। शाहरुख खान ने अपने ट्वीट में लिखा है कि सुशांत सिंह राजपूत उन्हें बहुत प्यार करते थे।

शाहरुख खान के ट्वीट के अनुसार, 'वो मुझे बहुत प्यार करता था। मैं उसे हमेशा मिस करूंगा। उसकी एनर्जी, पागलपन और उसकी स्माइल....। अल्ला उसकी रूह को शांति दे... मैं सुशांत के करीबियों और परिवार के लिए प्रार्थना करता हूं। मैं इस खबर से बहुत दुखी हूं और दंग रह गया हूं।'
He loved me so much...I will miss him so much. His energy, enthusiasm and his full happy smile. May Allah bless his soul and my condolences to his near and dear ones. This is extremely sad....and so shocking!! pic.twitter.com/skIhYEQxeO— Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 14, 2020
सुशांत सिंह राजपूत ने अपने मीडिया इंटरव्यूज में कई बार यह बात कही थी कि वो शाहरुख खान से प्रेरित हैं। यही कारण है कि जब किंग खान को एक्टर की मृत्यु की जानकारी मिली तो वो अंदर से हिल गए हैं।
सुशांत ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
कलाकार सुशांत सिंह राजपूत ने अपने मुंबई स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की। वो बांद्रा स्थित एक फ्लैट में किराए पर रहते थे। बताया जा रहा है कि जब सुबह उनके घर में काम करने वाली महिला आई, तब उसने एक्टर के करीबियों को इस बात की जानकारी दी कि सुशांत घर का दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। बताते चलें कि कुछ दिनों पहले सुशांत सिंह राजपूत की एक्स-मैनेजर दिशा सालियन ने भी घर की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
No comments