Mahesh Bhatt का ट्वीट देखकर बुरी तरह भड़के Sushant Singh Rajput के फैंस,
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आत्महत्या के बाद इंडस्ट्री के कुछ नामीगिरामी चेहरे सुर्खियों में बने हुए हैं। इनमें से एक नाम फिल्ममेकर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) का भी है जो बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना कर रहे हैं।

हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के साथ महेश भट्ट की तस्वीरें वायरल होने पर जमकर बवाल मचा था। इसी बीच महेश भट्ट एक बार फिर से सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के निशाने पर आ गए हैं। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के गुस्से की वजह बनी है महेश भट्ट की लेटेस्ट पोस्ट जिसमें उन्होंने मरे हुए इंसान को लेकर एक कमेंट किया है।
बीते दिन महेश भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें एक कंकाल घड़ी को तोड़ता नजर आ रहा है। इस तस्वीर को साझा करते हुए महेश भट्ट ने लिखा कि, 'मरते हुए इंसान के दिमाग में काफी मजेदार बातें चलती हैं। शायद यही वजह है जो हम यहां पर हैं। हमें खुद को भी एक मरा हुआ इंसान समझना चाहिए।'
देखें महेश भट्ट की पोस्ट-
Dying men think of funny things - and that's what we all are here, aren't we? Dying men? pic.twitter.com/9AMMFdghkn— Mahesh Bhatt (@MaheshNBhatt) June 22, 2020
महेश भट्ट की ये पोस्ट सुशांत सिंह राजपूत के फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है। लोग आरोप लगा रहे हैं कि इस गंभीर मौके पर भी महेश भट्ट को मजाक सूझ रहा है। यही वजह है जो सोशल मीडिया पर बीती रात से ही महेश भट्ट ट्रोल हो रहे हैं। महेश भट्ट की तस्वीर पर नाराजगी जाहिर करते हुए एक यूजर ने लिखा कि, 'तुमको किसी की मौत मजाक लगती है। ऐसी घटिया सोच पर तुमको शर्म आनी चाहिए।'
वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'अगर हम सब मर चुके हैं तो तुम यहां पर क्या कर रहे हैं। ये बनावटी दिखावा करना बंद करो।' इसके अलावा लोग सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के लिए महेश भट्ट को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। वहीं कुछ फैंस महेश भट्ट की इस पोस्ट को नेपोटिज्म से जोड़ रहे हैं।
देखें लोगों के रिएक्शन्स-
Dying men think of funny things - and that's what we all are here, aren't we? Dying men? pic.twitter.com/9AMMFdghkn— Mahesh Bhatt (@MaheshNBhatt) June 22, 2020
रिया चक्रवर्ती तुम्हारी gf थी 😂 शर्म कर लो बे— pratik rajput (@prateek4u09) June 22, 2020
Dying men think of funny things - and that's what we all are here, aren't we? Dying men? pic.twitter.com/9AMMFdghkn— Mahesh Bhatt (@MaheshNBhatt) June 22, 2020
Dying men think of funny things - and that's what we all are here, aren't we? Dying men? pic.twitter.com/9AMMFdghkn— Mahesh Bhatt (@MaheshNBhatt) June 22, 2020
महेश भट्ट की पोस्ट पर आ रहे कमेंट्स से साफ जाहिर है कि फिलहाल तो सुशांत सिंह राजपूत के फैंस शांत नहीं होने वाले। महेश भट्ट के अलावा सलमान खान, करण जौहर और एकता कपूर जैसे सितारों को भी फैंस की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है।
No comments