Saif Ali Khan के इंटरव्यू में घुसे तैमूर मियां
करीना कपूर खान के साहबजादे तैमूर अली खान अक्सर अपने पिता के इंटरव्यू में बिना बताए घुस जाते हैं। हाल में भी कुछ ऐसा ही हुआ है।

कलाकार सैफ अली खान एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को इंटरव्यू दे रहे थे और अचानक से तैमूर वहां आ गए। तैमूर अली खान को अचानक देखकर जानी-मानी पत्रकार अनुपमा चोपड़ा के मुंह से निकल गया कि तैमूर बहुत ही गॉर्जियस है। यूं तो यह तैमूर मियां की तारीफ थी लेकिन उन्हें यह पसंद नहीं आई और उन्होंने तुरंत जवाब देते हुए कहा, 'मैं गॉर्जियस नहीं हूं।' इसके बाद सैफ अली खान ने उन्हें समझाया कि अनुपमा के कहने का मतलब है कि आप काफी हैंडसम हो। इसके बाद तैमूर मियां ने अनुपमा चोपड़ा को थैंक यू कहा और चले गए। तैमूर और सैफ का यह वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।
No comments