महाराष्ट्र के गवर्नर ने Sonu Sood को प्रवासी मजदूरों की मदद करने के लिए दिया सम्मान
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) कोरोना वायरस लॉकडाउन में हजारों प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचा चुके हैं। इस नेक काम की वजह से लोग सोनू सूद से इतने प्रभावित हुए है कि सोशल मीडिया पर उनको गरीबों का मसीहा घोषित कर दिया गया है। लोग सोनू सूद को रीयल हीरो बताने लगे हैं। इतना ही नहीं महाराष्ट्र सरकार भी सोनू सूद के इस जज्बे को सलाम कर रही है। खुद महाराष्ट्र के गवर्नर भी सोनू सूद की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए हैं।

कुछ समय पहले ही सोनू सूद ने महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोशियारी (Bhagat Singh Koshyari) से मुलाकात ही है। इस मुलाकात के दौरान महाराष्ट्र के गवर्नर ने सोनू सूद की खूब तारीफ की है और लोगों की इस तरह से मदद करने के लिए पीठ थपथपाई है। इतना ही नहीं महाराष्ट्र के गवर्नर ने एक पत्र जारी करके सोनू सूद को प्रवासी मजदूरों की मदद करने के लिए सम्मान भी दिया है।
महाराष्ट्र राजभवन की तरफ से किए गए ट्वीट में इस बात की जानकारी दी गई है। ट्वीट में लिखा गया है कि, 'महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह ने प्रवासी मजदूरों की मदद कर रहे अभिनेता सोनू सूद को राजभवन आने का न्योता दिया था। विभिन्न राज्यों से अपने घर लौट रहे प्रवासी लोगों के परिवहन सुविधा प्रदान करने के लिए महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोशियारी ने सोनू सूद को बधाई दी है।
महाराष्ट्र राजभवन की तरफ से किया गया ट्वीट-
प्रसिद्ध अभिनेते सोनू सूद यांनी राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी यांची राजभवन येथे भेट घेतली. स्थलांतरित लोकांना त्यांच्या मूळ राज्यात पोहचविण्यासाठी तसेच लाखो लोकांच्या भोजन व्यवस्थेसाठी त्यांनी केलेल्या प्रयत्नांची सूद यांनी राज्यपालांना माहिती दिली. pic.twitter.com/OnOL2qF5r3— Governor of Maharashtra (@maha_governor) May 30, 2020
Film star @SonuSood called on at Raj Bhavan, Mumbai today. Shri Sood briefed about his ongoing work to help the migrant people to reach their home states and to provide them food. Applauded his great work and assured him of his fullest support in these endeavours. pic.twitter.com/oUMfIQGTeX— Bhagat Singh Koshyari (@BSKoshyari) May 30, 2020
महाराष्ट्र के गवर्नर से पहले ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने भी सोनू सूद की काफी तारीफ कर चुके हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री जयंत पाटिल ने भी सोनू सूद की सराहना की थी। गौरतलब है कि, फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाने वाले सोनू सूद इस समय हर गरीब की आस बने हुए हैं। दूर-दराज में फंसे गरीब मजदूर जब भी सोनू सूद से मदद की गुहार लगाते हैं एक्टर बिना देरी किए मदद भिजवा देते हैं। यही वजह है जो सोनू सूद इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हर कोई सोनू सूद की तारीफ करते थक नहीं रहा है। हाल ही में सोनू सूद ने केरल से ओडिशा की 177 लड़कियों को भी एयरलिफ्ट करवाया है। ओडिशा की रहने वाली ये लड़कियां लॉकडाउन की वजह से अपने घर नहीं जा पा रही थीं।
No comments