Sushant Singh Rajput नवंबर में लेने वाले थे सात फेरे, चचेरे भाई ने किया खुलासा
बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता Sushant Singh Rajput ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। महज 34 साल की उम्र में सुशांत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मुंबई पुलिस ने मामले के बारे में बात करते हुए कहा ‘सुशांत छह महीनों से डिप्रेशन का शिकार थे।

उनके घर से दवाइयां मिली है जिससे ये साबित होता है कि उनका इलाज चल रहा था। सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या से नेता से लेकर अभिनेता तक सदमे में हैं। घरवालों का तो इस खबर से हाल बुरा है। बेटे सुशांत सिंह राजपूत की खुदखुशी से पिता की तबियत बिगड़ गई है। इसी बीच अभिनेता को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।
सुशांत सिंह राजपूत के कजिन पन्ना कुमार सिंह ने मीडिया से बात करते हुए खुलासा किया कि ‘मैंने हाल ही में सुशांत के पिता से करीब 45 मिनट तक बात की थी। इस दौरान उन्हेंने बताया कि घर में सब कुछ ठीक है। हम नवंबर में मुंबई चलेंगे सुशांत की शादी के लिए।‘ पन्ना कुमार सिंह ने आगे बात करते हुए कहा ‘जब मैंने उनसे बात कि तब सब कुछ कुशल मंगल चल रहा था। घर में किसी तरह की कोई टेंशन वाली बात नहीं थी। इसके बाद आज अचानक ये खबर आई और हम सबको बड़ा झटका लगा। हम इस समय डेड बॉडी का इंतजार कर रहे है। हमें अभी तक सुशांत के पिछले की मौत का कारण पता नहीं है।'
आपको बता दें, पिछले कुछ समय से सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड अदाकार रिया चक्रवर्ती के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ अच्छा समय गुजारते दिखाई देते थे। मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ समय से रिया चक्रवर्ती अभिनेता सुशांत के साथ उनके घर में थी लेकिन आत्महत्या के एक दिन पहले वो अपने घर चली गई थी।
No comments