Sushant Singh Rajput के पिता ने मुंबई पुलिस को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, वीडियो शेयर करके कहा 'हमने फरवरी में ही उन्हें...'
सुशांत सिंह राजपूत को बीते 14 जून (2020) उनके ब्रांद्रा स्थित आवास में मृत अवस्था में पाया गया था। मुंबई पुलिस ने कुछ ही मिनट के अंदर ये घोषणा कर दी थी कि सुशांत ने आत्महत्या की है। सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने पूरे होने जा रहे हैं, लेकिन अब तक सिर्फ यही बात सामने आई है कि मुंबई पुलिस इस केस को जल्द से जल्द बंद कर देना चाहती है। दो हफ्ते पहले सुशांत के पिता के के सिंह ने पटना पुलिस स्टेशन में जाकर रिया चक्रवर्ती और 6 लोगों पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। सुशांत के पिता की शिकायत के बाद अब इस केस ने नया मोड़ ले लिया है और बिहार पुलिस की एक टीम इस मामले की तहकीकात में जुट गई है।
बिहार पुलिस लगातार इस मामले में छानबीन कर रही हैं और अब तक जो भी खुलासे हुए है, उसे जानकर हर कोई हैरान-परेशान है। इस बीच सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने एक वीडियो जारी करके मुंबई पुलिस पर निशाना साधा है।
सामने आए इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने कहा है कि, '25 फरवरी को मैंने बांद्रा पुलिस से कहा था कि उसकी जान खतरे में है। 14 जून को उसका निधन हो गया और मैंने पुलिस से कहा कि 25 फरवरी को जिनके खिलाफ मैंने एफआईआर दर्ज करवाई थी, उनके खिलाफ एक्शन लिया जाए। उसके (सुशांत) निधन के 40 दिन बाद भी कोई भी एक्शन नहीं लिया गया। इस वजह से मैंने पटना में एफआईआर दर्ज करवाई है।
#WATCH: #SushantSinghRajput's father in a self-made video says, "On Feb 25, I informed Bandra Police that he's in danger. He died on June 14 & I asked them to act against people named in my Feb 25 complaint. No action taken even 40 days after his death. So I filed FIR in Patna." pic.twitter.com/tnn9XN1XlB— ANI (@ANI) August 3, 2020
मुंबई पुलिस आखिर किसका कर रही है बचाव?
पटना पुलिस ने जब मुंबई पुलिस से सुशांत सिंह राजपूत की एक्स-मैनेजर दिशा सालियान की फाइल मांगी तो उन्हें कहा गया कि वो फाइल गलती से डिलीट हो गई है। मुंबई पुलिस इस केस की जिस तरह से जांच-पड़ताल कर रही है, उस पर कदम दर कदम सवाल उठाना लाजिमी हो गया है। वहीं बिहार पुलिस के मुताबिक सुशांत और दिशा सालियान के मौत के तार जुड़े हुए हैं।
No comments